विकास जायसवाल माँ नयना देवी व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष मनोनीत
June 18, 2024
•
292 views
जनहित
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा कार्यकारिणी से वार्ता कर और सर्वसम्मति से संस्थापक अध्यक्ष और संयोजक श्री पुनीत टंडन द्वारा श्री विकास जयसवाल (मॉल रोड) और वर्तमान में कोर कमेटी सदस्य को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री विकास जयसवाल का कार्यकाल आज दिनांक 18.06.2024 से 31.12.2024 तक रहेगा। दिसंबर माह 2024 में कार्यकारिणी दोबारा गठित होना प्रस्तावित है।
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल श्री विकास जयसवाल द्वारा पदभार स्वीकारने का आभार व्यक्त करने के साथ उम्मीद करता है की वे व्यापारिक हितों के साथ ही व्यापार मंडल के संगठनात्मक ढाँचे और नियमों के अनुरूप अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी ज़िम्मेदारी के साथ करेंगे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!