माँ नयना देवी व्यापार मण्डल भी करेगा ट्रेड टैक्स का विरोध, न्यायालय जाने को तैयार
March 31, 2023
•
310 views
जनहित
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बिना वार्ता के नैनीताल नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क को गजट नोटिफिकेशन में भेजे जाने का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी नये ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लागू किया जाता है तो माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल इस पर क़ानूनी राय ले कर न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होगा।
माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि नगर में जो भी शुल्क पहले से ही पालिका द्वारा लिए जा रहें हैं उनके एवज़ में नगर की साफ़ सफ़ाई और अन्य व्यवस्थाएं जग ज़ाहिर है। शहर की नालियों की सफ़ाई आग्रह करने पर भी महीनों तक साफ़ नहीं होती। इसके बावजूद इस प्रकार के शुल्क लाना पूर्ण तरह अनैतिक और स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
उन्होंने कहा की ट्रेड लाइसेंस शुल्क सम्बंध मामले में व्यापार मंडल मल्लीताल द्वारा विरोध और किसी भी प्रकार के आंदोलन में पूरा सहयोग देने और कंधे से कंधा मिला कर साथ देने का भी फ़ैसला लिया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!