माँ नयना देवी व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की चालानी कार्यवाही पर चर्चा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 10, 2024 836 views
माँ नयना देवी व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की चालानी कार्यवाही पर चर्चा सामान्य
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक गोलघर नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यतः बीते 30,31 दिसंबर 2023 और 1 जनवरी 2024 के हुऐ सभी वर्ग के व्यापारियों के बेहद ख़राब व्यावसायिक हालात हो जाने के कारणों की चर्चा हुई। आगे व्यापारियों को ऐसी अकल्पनीय नुक़सान ना झेलना पड़े उस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा क्या कदम उठायें जाये उस पर मंथन किया गया। बीते दिन प्रशासन के द्वारा व्यापारियों की चालानी कार्यवाही पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्यतः तय हुआ की पुलिस और प्रशासन द्वारा क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान जारी नाना प्रकार के यहाँ आने वाले एडवाइजरी वीडियो जो की स्वागत से ज़्यादा पर्यटक के मन में नैनीताल आने से पहले दुविधा और डर का भाव उत्पन्न करते हैं तथा इस दौरान 2-3 बार ट्रैफिक प्लान जारी करना साथ ही बे वजह पर्यटकों को पार्किंग उपलब्धता साथ ही होटलों के कमरे ख़ाली होने के बाद भी नैनीताल आगमन पर इधर उधर रोकना और अनावश्यक कहीं से कहीं घुमाना और नैनीताल आने वाले पर्यटक को कहीं और ही भेज देना मुख्य कारण रहा है। बीते कुछ वर्षों से इस प्रकार होने से पर्यटक यहाँ आने से कतराने लगा है नतीजन ये हालात बने की इस वर्ष पर्यटक ने नैनीताल से पूरी तरह मुँह मौढ़ लिया है। नैनीताल की पर्यटन छवि में सुधार की बजाए गिरावट हो रही है और हमारे प्रशासन और पुलिस द्वारा वही प्रणाली जो कुछ समय से की जा रही है वैसे ही दोबारा हर वर्ष लागू करी जा रही है जबकि हर वर्ष यह विफलता बड़ती जा रही है नैनीताल की अर्थ व्यवस्था और व्यापारियों के हालात सुधार होने की जगह नीचे जा रहे हैं। ऐसे में व्यापार मंडल सभी संबंधित प्रशासनिक और शासकीय और उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर यह बात उनके सामने रखेगा और साथ ही इस संबंध में अपने विस्तृत सुझाव भी बताएगा। नैनीताल के सभी व्यापारिक संगठनों को अपने अपने संगठनों में रहते हुऐ भी ऐसे समय में एक मंच पर आ कर एक सांझा बयान देने का प्रयास माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा किया गया है जिसपर तल्लीताल व्यापार मंडल से हामी और होटल एसोसिएशन से सकारात्मक जवाब मिला है हालाँकि मल्लीताल व्यापार मंडल से कोई भी जवाब नहीं आया है। बैठक में तय हुआ हमारा यह प्रयास जारी रहेगा। बैठक में यह भी कहा गया की माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल पंजीकृत व्यापारी द्वारा किसी भी प्रकार के दुकानों के आगे अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है। हम सभी व्यापारी भाइयों से आग्रह करेंगे वे इस बात का ध्यान रखें। साथ ही हमारा प्रशासन और सभी अधिकारियों से विनम्र आग्रह है की किसी भी ऐसे पंजीकृत व्यापारी का चालन जिस प्रकार तुरंत ऑन द स्पॉट होता है ऐसे ही नैनीताल के सभी बाज़ारों और मॉल रोड इत्यादि जगहों में अनाधिकृत और बिना अनुमति प्राप्त फड़ जहां भी लगाये जा रहें हैं उनका हटाने का और चलानी कार्यवाही प्रशासन और पालिका द्वारा हाथ के हाथ ऑन द स्पॉट करी जाए। नैनीताल के ऐसे फड़ कारोबारी को जो नैनीताल मूल का है इसकी जाँच कर वेंडिंग जोन में व्यवसाय की सुविधा देने का प्रयास प्रशासन और नगर पालिका करे जिससे की इनको जीविका चलाने में मदद मिले लेकिन बाज़ारों में कार्यवाही में एक समानता रहना यह सुनिश्चित हो चाहे वो पंजीकृत व्यापारी है या कोई भी अनाधिकृत रूप से व्यवसाय कर रहा हो। इस प्रकार से फैले अनाधिकृत व्यवसाय से ना ही एक पंजीकृत व्यापारी अपने व्यवसाय में नुक़सान झेलता है बल्कि सरकार को भी राजस्व का भारी नुक़सान होता है और जो केवल एक पंजीकृत व्यापारी ही दे सकता है। पंजीकृत व्यापारियों के व्यवसाय बड़ने से ज़्यादा राजस्व प्राप्ति होगी और इससे प्रदेश और देश की प्रगति में भी सरकार को मदद मिलती है। बैठक मैं अध्यक्ष पुनीत टंडन उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल सचिव शिव शंकर मजूमदार कोषाध्यक्ष अमनप्रीत के साथ कोर कमेटी सदस्य विकास जायसवाल, सुमित खन्ना, हरीश जोशी विश्वदीप टंडन, गिरीश कांडपाल शामिल रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 86

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories