माँ नयना देवी व्यापार मण्डल की पहल से स्वीकृत हुई श्मशान के लिए धनराशि
December 24, 2022
•
250 views
सामान्य
उत्तराखंड: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल पाइंस समीप शमशान हेतु आज माननीय राज्यपाल द्वारा निर्देशित प्रथम चरण के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने तथा प्रदेश को कोष जारी करने हेतु निर्देशित किए जाने के लिए राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त किया
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में रही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से इस बात को बेहद गम्भीरता से उठाया गया था और उनके द्वारा राजभवन से अधिकारिक पत्रावली दिनांक 08 जुलाई 2021 को ज़िला अधिकारी को भेजी गयी थी जिसकी प्रतिलिपि माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के पास है। तत्पश्चात् वर्तमान में राज्यपाल महोदय से भी मुलाक़ात में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा इस बात को जल्द से जल्द करवाने हेतु तथा राजभवन से अधिकारिक पत्रावली प्रारम्भ होने की बात से अवगत कराया था।
माँ नयना देवी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने कहा की आप और हम सब के लिए बेहद ख़ुशी की बात है इस पर राज्यपाल द्वारा स्वीकृत और तत्पश्चात् प्रदेश सरकार से अधिकारिक आदेश आने के बाद बहुत जल्दी इस पर कार्य शुरू भी हो जाएगा।
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शहर की के नागरिकों की और से भी राज्यपाल महोदय का आभार प्रकट किया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!