माँ नंदा सुनंदा महोत्सव : १५ तारीक डोले के दौरान नैनीताल में मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध**
September 05, 2024
•
511 views
सामान्य
उत्तराखंड: **माॅ नंदा सुनंदा महोत्सव 2024 के दौरान नैनीताल में मदिरा बिक्री पर 15 सितंबर को प्रतिबंध**
नैनीताल, 5 सितंबर 2024 (सूचना)। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने घोषणा की है कि माॅ नंदा सुनंदा महोत्सव 2024 के तहत 15 सितंबर 2024 (रविवार) को शोभायात्रा (डोला) के आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल नगर की सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, क्लब बार, होटल बार और रेस्टोरेंट बार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!