Nainital: मां नैना देवी व्यापार मंडल करेगा भव्य पुष्प वर्षा से राम बारात का स्वागत
September 24, 2025
•
604 views
सामान्य
उत्तराखंड: मां नैना देवी व्यापार मंडल करेगा भव्य पुष्प वर्षा से राम बारात का स्वागत
नैनीताल। नगर की पारंपरिक धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए रामसेवक सभा द्वारा आज मंगलवार सायं 6:30 बजे भव्य राम बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के मुख्य बाजारों को विशेष रूप से सजाया गया है और मल्लीताल बड़ा बाजार में रंग-बिरंगी रोशनी स्वागत द्वार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।
इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए मां नैना देवी व्यापार मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि बारात के स्वागत के लिए कई कुंतल ताजे फूल मंगाए गए हैं, जिनसे राम बारात पर भव्य पुष्प वर्षा की जाएगी। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसमें नगरवासियों की गहरी आस्था जुड़ी है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने नगर के प्रत्येक नागरिक, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस पारंपरिक आयोजन में भागीदारी करें और राम बारात के स्वागत को अविस्मरणीय बनाएं।
कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी पुनीत टंडन, तरुण कांडपाल, अमरप्रीत, विकास जायसवाल, मयंक टंडन, सुमित खन्ना, देव कंसल और पवन टंडन का विशेष योगदान रहेगा।
बारात सभी रास्तों से गुजरते हुए जब मल्लीताल बड़ा बाजार पहुंचेगी, तब यहां पुष्प वर्षा का मुख्य आकर्षण देखने को मिलेगा। श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही इस अद्भुत नजारे के साक्षी बनेंगे।
व्यापार मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर श्रीराम के स्वागत और आशीर्वाद के इस अनूठे अवसर का लाभ लें और नैनीताल की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!