नवरात्रि के चौथे दिन माँ मनसा देवी मंदिर में पंच आरती के अवसर पर भक्तों की उमड़ी भीड़
October 06, 2024
•
822 views
सामान्य
उत्तराखंड: नवरात्रि के चौथे दिन माँ मनसा देवी मंदिर में पंच आरती के अवसर पर भक्तों की उमड़ी भीड़
नवरात्रि के पावन अवसर पर चौथे दिन माँ मनसा देवी मंदिर में पंच आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नैनीताल, चारखेत, सरियाताल, खुरपाताल, मंगोली, और बचपन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे और पंच आरती में भाग लिया। गाँव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर सचिव दीपक करकोटी ने सभी भक्तों से नवमी के दिन होने वाले भंडारे में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!