माँ मनसा देवी मंदिर खुर्पाताल में चोरी: चढ़ावा और घंटियाँ गायब
August 04, 2024
•
663 views
जनहित
उत्तराखंड: माँ मनसा देवी मंदिर खुर्पाताल में चोरी: चढ़ावा और घंटियाँ गायब
खुर्पाताल में माँ मनसा देवी मंदिर में एक बार फिर से चोरी की घटना सामने आई है। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में सड़क किनारे स्थित मंदिर में इससे पहले भी दो बार यहाँ चोरी हो चुकी है।
चोरों ने मंदिर की ग्रिल और खिड़कियाँ और दानपात्र तोड़कर उसमें रखा चढ़ावा चोरी कर लिया। मंदिर में चढ़ावे की घंटियाँ भी गायब हो गई हैं। मंदिर में रखी अन्य मूर्तियों को भी नुक़सान पहुचाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि जब वे रोज़ की तरह सुबह पाँच बजे मंदिर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर की खिड़की टूटी हुई थी और दानपात्र से चढ़ावा गायब था। यह नजारा देखकर वे चौंक गए।
अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने बताया, "रोज़ की तरह मैं सुबह पाँच बजे मंदिर पहुँचा, तो मैंने देखा कि मंदिर की खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र टूटा हुआ था और उसमें रखा चढ़ावा गायब था। मंदिर में रखी चढ़ावे की घंटियाँ भी गायब थीं। यह एक दुखद घटना है और इससे पहले भी यहाँ दो बार चोरी हो चुकी है।"
चोरी की सूचना तुरंत मंगोली चोकी में दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से गहरा आक्रोश है और वे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!