बेतालघाट में माँ भगवती की मूर्ति स्थापना दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन
March 05, 2025
•
516 views
सामान्य
उत्तराखंड: बेतालघाट में माँ भगवती की मूर्ति स्थापना दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन
नैनीताल। बेतालघाट में मंगलवार को माँ भगवती की मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह भजन-कीर्तन, यज्ञ और पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य, गोपाल सिंह जेड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा, दलीप सिंह बोरा, तारा सिंह भंडारी, आनंद सिंह, राजू जेड़ा, जगदीश, श्रीमती चंपा जलाल, सुरेंद्र सिंह हालसी, नवीन चंद्र जलाल, भगवान गिरी महाराज और प्रकाश गोस्वामी महाराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन के बाद कई अतिथि सुरेंद्र गेड़ा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर रमेश सुयाल, मदन सिंह जीना, टीका सिंह, विनोद जोशी, दिनेश फुलारा, राम सिंह और जमुना प्रकाश गिरी महाराज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय और हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!