एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता,३२ रुपए घटे
April 01, 2024
•
261 views
जनहित
उत्तराखंड: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में LPG सिलेंडर 30.50 रुपए, कोलकाता में 32 रुपए, मुंबई में 31.50 रुपए और चेन्नई में 30.50 रुपए सस्ता मिलेगा। दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर अब 1764.50 रुपए का मिलेगा, जो पहले 1795 रुपए का मिलता था। घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!