LPG सिलेंडर हुआ महंगा: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 की बढ़ोतरी
December 01, 2024
•
408 views
जनहित
उत्तराखंड: LPG सिलेंडर हुआ महंगा: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 की बढ़ोतरी
सुबह-सुबह महंगाई ने एक और झटका दिया है। आज से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी पूरे देश में लागू की गई है।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह वृद्धि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर डाल सकती है। घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!