१०० रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
August 01, 2023
•
532 views
सामान्य
उत्तराखंड: महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत जारी की 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव का ऐलान कर दिया। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। जहां जुलाई में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी, वहीं इस महीने 100 रुपये की कटौती कर बड़ी राहत दी गई है। यहां गौर करने वाली बात या है कि ये कटौती सिर्फ कॉमर्शियल यानी 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महीने के पहले दिन तेल कंपनियां की ओर से गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किए जाते हैं। इस कड़ी में इस बार घरेलू गैस सिलेंडर में तो कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!