फ़ैंसी शौ प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में अग्रिम रावत व वरिष्ठ वर्ग में लौंग व्यू स्कूल के जीराब जीते
September 04, 2023
•
296 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक के सहयोग से पूर्व सभासद स्वर्गीय डॉक्टर सुषमा बिष्ट साह की स्मृति में बच्चों की फैंसी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल के अग्रिम रावत व वरिष्ठ वर्ग में लॉन्ग व्यू के पब्लिक स्कूल के अली खान विजयी रहे। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की अनुष्का फर्त्याल तथा सनवाल स्कूल की सृष्टि पुजारी और कनिष्ठ वर्ग में होली अकादमी की आईजा तथा होली अकादमी की कामाख्या पांडे क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में मनप्रीत, रेखा, अब्दुल, प्रियांशु, अमन प्रताप व मानस कुमार तथा कनिष्ठ वर्ग में पार्थ पांडे, दिशानी कार्की व गौरांग पांडे को सांत्वना पुरस्कार से तथा वृंदावन पब्लिक स्कूल, नगर पालिका नर्सरी विद्यालय, मदर हार्ट, उमा लवली स्कूल, सेंट मेरीज कॉन्वेंट तथा जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को विशेष गये। पुरस्कार दिये
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!