हनुमान जन्मोत्स पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर खुलने से पहले लगी भक्तों की लंबी कतारें
April 12, 2025
•
531 views
सामान्य
उत्तराखंड: हनुमान जयंती पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर खुलने से पहले लगी भक्तों की लंबी कतारें
कैंची धाम (नैनीताल)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार सुबह नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित विश्वप्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं।
सुबह की पहली रोशनी के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर की ओर आना शुरू हो गया। मंदिर परिसर के बाहर सुबह-सवेरे ही सेवा और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम और नीम करौली बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
श्रद्धालुओं में गहरी आस्था
उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पूजा-अर्चना की। भक्तों का मानना है कि हनुमान जयंती के दिन बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!