१३ तारीख़ को मल्लीताल की खडी बाज़ार में मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व
January 12, 2023
•
375 views
सामान्य
उत्तराखंड: लोहड़ी का त्योहार पिछले कई वर्षों से खड़ी बाज़ार मल्लीताल में आयोजित होता चला आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष लोहड़ी के इस पावन त्यौहार को पंजाबी महासभा के तत्वावधान में सभी के साथ मिल कर पूरे रीति रिवाज़ से १३ तारीख़ को मनाया जाएगा। लोहड़ी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। नैनीताल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष विक्रम स्याल ने कहा कि सभ्यता व संस्कृति की रक्षा सदैव की जानी चाहिए इस कार्यक्रम के संयोजक श्री सुमित खन्ना ने नैनीताल के निवासियों से निवेदन किया कि खड़ी बाज़ार मल्लीताल में सायं 6.30 बजे सभी सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!