नैनीताल में तेज बारिश, आकाशीय बिजली भी गिरी
May 15, 2023
•
493 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में आज शाम के समय अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान तल्लीताल क्षेत्र में पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि बिजली गिरने से कोई भारी नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल के रैमजे रोड निवासी किशन पांडे की दुकान है। शाम करीब 5:30 बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते आकाशीय बिजली एक पेड़ पर जा गिरी जिससे पेड़ के परखच्चे उड़ गए। क्षेत्र के दुकान स्वामी किशन पांडे ने बताया कि आकाशीय बिजली इतनी तेज थी की दुकान के पास भी आग के गोले आ गए । पेड़ पर बिजली गिरने से खूब तेज आवाज हुई और अचानक से आग के गोले निकलने लगे। आकाशीय बिजली के गिरने से क्षेत्र में डर सा माहौल बन गया ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!