कुमाऊं विश्वविद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन: डॉ. एस. आर. रंगनाथन को श्रद्धांजलि
August 12, 2024
•
619 views
सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में आज 12 अगस्त को शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी केंद्रीय पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के तत्वावधान में पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 132वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने पुष्पगुच्छ और "फोल्कलोर ऑफ उत्तराखंड" पुस्तक भेंट के साथ किया।
डॉ. रंगनाथन के जन्मदिन को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 1892 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले के शियाली गाँव में हुआ था। वे पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में अपनी मौलिक सोच के लिए विश्वविख्यात हैं और भारत में उन्हें "पुस्तकालय विज्ञान का जनक" माना जाता है। उनके प्रमुख योगदानों में पुस्तकालय विज्ञान के पाँच नियम, कोलन वर्गीकरण, वर्गीकृत कैटलॉग कोड, और पुस्तकालय प्रबंधन के सिद्धांत शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. यूगल जोशी द्वारा किया गया, जिसमें कार्यकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. ललित तिवारी, प्रो. दिव्या जोशी, डॉ. रितेश शाह, प्रो. नीता वोहरा शर्मा, प्रो. नीलू लोधियाल, और डॉ. उमंग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन और डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विभाग और केन्द्रीय पुस्तकालय के कर्मचारी, शोध-छात्र, और एम. लिव के छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!