मां नयना देवी मन्दिर के पास घूसा लेपोर्ड कैंट शावक
September 03, 2022
•
620 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। देररात माँ नयना देवी मंदिर में लैपर्ड कैट का शावक घुसने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने काफी देर तक शावक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन शावक के मंदिर परिसर में छुपने के बाद टीम उसे प्राकृतिक वास में उसके हाल पर छोड़कर लौट गई।
नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर में आजकल नन्दा देवी महोत्सव की तैयारी चल रही है। इसी बीच किसी ने नैनीझील, एन.सी.सी.और मंदिर की बाउंडरी में लैपर्ड के शावक को देखा तो आसपास हंगामा मच गया। काफी देर एक जाली के पीछे छुपे रहने के बाद शावक मंदिर परिसर में भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और वनविभाग को सूचित किया। वन विभाग के निमिश दानू ने मंदिर में पहुंचकर शावक का पीछा किया। शावक छोटे साइज का होने के कारण इधर उधर भागता नजर आया और अंत मे मंदिर परिसर में ही कहीं जाकर छुप गया। निमिश ने बताया कि शावक शिड्यूल 1 में आने वाले विलुप्तप्राय लैपर्ड कैट का है। मंदिर में काफी देर तलाशने के बाद उसे छोड़ दिया गया तांकि वो आसपास घूम रहे अपने परिवार से मिल सके। पहाड़ों में लैपर्ड कैट को कुकरी कुकरी बाघ के नाम से भी जाना जाता है। निमिश ने ये भी कहा कि पहले उन्हें मंदिर में बाघ(गुलदार)होने की सूचना आई थी लेकिन मौके पर वो लैपर्ड कैट निकली।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!