लतिका भंडारी एशियन ताइक्वांडो यूनियन की सदस्य घोषित
February 18, 2023
•
328 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: नैनीताल। लतिका भंडारी ने 10 से 12 फरवरी तक नासिक महाराष्ट्र में सीनियर राष्ट्रीय खेलों के तहत हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नगर तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। लतिका ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराया। लतिका की उपलब्धि पर लतिका को एशियन ताइक्वांडो यूनियन का भी सदस्य घोषित किया गया है।
लतिका भंडारी ने मोबाइल पर यह जानकारी दी। इससे पूर्व लतिका ने पोखरा नेपाल में हुई तीसरी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य जीता था। नैनीतालसे ताइक्वांडो की शुरुआत करने वाली लतिका भंडारी ने मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग लेते हुए उसी राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीते। अब वह उत्तराखंड के लिए खेल रही हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!