भूस्खलन क्षेत्र चार्टन लॉज का होगा स्थाई उपचार, जिओ बैग लगाने का कार्य जारी
September 30, 2023
•
519 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल के चार्टनलॉन क्षेत्र में भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त होने के बाद प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। भू वैज्ञानिक की सर्वे के बाद लोनिवि की ओर से भूस्खलन रोकने के लिए जिओ बैग की दीवार लगाने का कार्य चल रहा है। नैनीताल के चार्टन लाज क्षेत्र में भूस्खलन के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ध्वस्त हो गया था
क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित कर 22 मकानों से लोगों को हटाकर घरों तालामे लगा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों आवाजाही केलिए मना किया है बीते सोमवार को भू वैज्ञानिक की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण किया था। जिसके बाद फिलहाल क्षेत्र भूस्खलन रोकने के लिए जियो बैग को दीवार लगा दी गई है साथ ही भूस्खलन के ऊपरी क्षेत्र को पनी से बचाव के लिए तिरपाल डाली गई है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि स्थाई इलाज करने के लिए आईआईटी टीएचडीसी से सर्वे कराए जाने पर विचार किया गया हैजल्द ही क्षेत्र का गहन सर्वे कर स्थाई उपचार के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!