लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने किया हरेला पखवाड़े का शुभारंभ
July 07, 2024
•
525 views
सामान्य
उत्तराखंड: पर्यावरण एवम कृषि को समर्पित पारम्परिक लोक पर्व हरेला की बुवाई के साथ नैनीताल में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा पवेलियन होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 21 टोकरियों में शगुन आंखर के साथ हरेला बो कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गयी।
क्लब की वरिष्ठ सदस्य गीता शाह के नेतृत्व में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, सचिव दीपा पाण्डे, कार्यक्रम संयोजक डा प्रगति जैन, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, शोभायात्रा संयोजक रानी साह, उपाध्यक्ष अमिता साह, सह संयोजक कंचन जोशी, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट सहित कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में शगुन आंखर गायकों सुमन पंत, दीपा जोशी, कमला पाण्डे, नीमा जोशी द्वारा योगदान दिया गया।
आयोजन अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, रमा तिवारी, डा पल्लवी गहतोड़ी, रेखा पंत, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, सरस्वती सिराला, नीलम गुप्ता आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!