लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में लगाया गया जीवन
July 27, 2025
•
290 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में लगाया गया जीवन का संदेश
नैनीताल, 27 जुलाई 2025:
लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आज भूमियाधार के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर चंदोला ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “वृक्ष लगाओ, धरा बचाओ” एक दिन का नहीं, बल्कि वर्षभर चलने वाला अभियान बनना चाहिए। उन्होंने लेक सिटी क्लब से इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर वन रेंजर श्री आर्य ने बताया कि यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पेड़ के माध्यम से मातृत्व को सम्मान देना है। कार्यक्रम के दौरान चिनार, मोरपंखी, पदम और सुनहरी प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में बी.डी. कांडपाल, राजकुमार गुप्ता, संतोष शाह, अध्यक्ष आभा शाह, कविता त्रिपाठी, विनीता पांडे, रानी शाह, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, गीता शाह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, कंचन जोशी, रेखा जोशी, मीनू बुधला, कोठी रेखा जोशी, संगीता श्रीवास्तव, प्रगति जैन, मधुमिता, रमा तिवारी, अनुराधा भट्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने प्रभावशाली रूप से किया तथा कार्यक्रम संयोजक खुशबू बिष्ट ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा में एक अहम कदम है, बल्कि समाज को भी प्रकृति से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश देता है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!