ज्योति ढोंडियाल बनी लेक सिटी वेलफ़ेयर क्लब की अध्यक्ष
March 18, 2024
•
598 views
सामान्य
उत्तराखंड: सामाजिक एवं साँस्कृतिक संस्था लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल के वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी रानी साह एवं सह चुनाव अधिकारी सरिता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निर्विरोध संपन्न हुए। क्लब की नयी कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से ज्योति ढोंडियालको अध्यक्ष एवं दीपा पांडे को सचिव निर्वाचित किया गया। अन्य सदस्यों के रूप में कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, अमिता साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा सेठ को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, तनु सिंह को उप सचिव, प्रगति जैन को साँस्कृतिक सचिव, खष्टी बिष्ट को मीडिया प्रभारी, सरिता त्रिपाठी को साँस्कृतिक उप सचिव एवं दया कुँवर को जलपान संयोजक चुना गया। इसके अलावा संस्थापक अध्यक्ष हेमा भट्ट, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, रानी साह कॉर्डिनेटर, एवं रेखा जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, डॉo पल्लवी गहतोडी को चुना गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!