लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, आभा शाह बनीं अध्यक्ष
March 23, 2025
•
905 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, आभा शाह बनीं अध्यक्ष
लेक सिटी वेलफेयर क्लब के रविवार को हुए वार्षिक चुनाव में आभा शाह को अध्यक्ष और सरिता त्रिपाठी को सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी और सहायक चुनाव अधिकारी प्रगति जैन के मार्गदर्शन में क्लब की कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध हुआ।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:
• अध्यक्ष: आभा शाह
• सचिव: सरिता त्रिपाठी
• उपाध्यक्ष: डॉ. पल्लवी
• कनिष्ठ उपाध्यक्ष: रमा तिवारी
• उपसचिव: तनु सिंह
• कोषाध्यक्ष: रमा भट्ट
• सांस्कृतिक सचिव: प्रगति जैन
• मीडिया प्रभारी: तुसी शाह
• संस्थापक अध्यक्ष: हेमा भट्ट
• कोऑर्डिनेटर: रानी शाह
• सोशल मीडिया प्रभारी: रेखा जोशी
• कार्यकारिणी सदस्य: सीमा सेठ, रेखा पंत, अमिता शाह, कविता त्रिपाठी
नवचयनित अध्यक्ष और सचिव के विचार
अध्यक्ष आभा शाह ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। क्लब पूर्व की भांति सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
सचिव सरिता त्रिपाठी ने कहा कि इस बार क्लब रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। इसके तहत भीतोली, जन्माष्टमी महोत्सव और “मेरी माटी मेरा देश” जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता
पूर्व सचिव दीपा पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, गीता शाह, विनीता पांडे, आशा पांडे, मीनू बुधलाकोटी नीरू शाह, ज्योति वर्मा, जय वर्मा, तनप्रीत, अमिता शाह, शेरवानी, दया कुंवर, सोनू शाह, क्षी बिष्ट, नीलम गुप्ता, कंचन जोशी, लीला राज और सरस्वती शिराला सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!