लेक सिटी क्लब का ड्रेस वितरण 6 सितंबर को एसडीएल स्कूल, सूखाताल में
August 30, 2025
•
227 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक सिटी क्लब का ड्रेस वितरण 6 सितंबर को एसडीएल स्कूल, सूखाताल में
नैनीताल।
शहर का सामाजिक संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 सितंबर दोपहर 1 बजे सूखाताल स्थित एसडीएल नगर पालिका स्कूल में होगा।
50 बच्चों को मिलेगी नई ड्रेस
कार्यक्रम संयोजक प्रेमा अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के 50 बच्चों को नई ड्रेस वितरित की जाएगी। साथ ही स्कूल के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और बच्चों को प्रोत्साहित करेंगी।
क्लब की तैयारियां पूरी
क्लब की अध्यक्ष आभा शाह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बैठक में सचिव कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रमा तिवारी, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, रानी शाह, गीता शाह, विनीता पांडे, अमिता शाह, मीनू बुदुला कोठी, मंजू बिष्ट, सीमा सेठ, प्रगति जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन की जिम्मेदारियां साझा कीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!