**लेक सिटी क्लब का रंगो उत्सव 22 सितंबर को, अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू
September 06, 2024
•
577 views
जनहित
उत्तराखंड: **लेक सिटी क्लब की बैठक में 22 सितंबर को अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय**
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक में इस वर्ष रंगो उत्सव के अंतर्गत अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक लेक सिटी वेलफ़ेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल की अध्यक्षता में हुईं ।यह कार्यक्रम 22 सितंबर को सुबह 11 बजे डीसीबी कैंपस के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा भट्ट को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल और तनु सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है।
क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर और आसपास के 32 स्कूल भाग लेंगे। प्रतियोगिता तीन वर्गों - सब जूनियर, जूनियर और सीनियर - में आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को 5 मिनट का समय दिया जाएगा, और नृत्य भारतीय संस्कृति पर आधारित होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम की तैयारी में क्लब की कई महिलाएं शामिल हैं, जिनमें रानी सह, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, अमिता शाह, मीनू बुदुला कोठी, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को मंच प्रदान करना है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!