डीएसबी परिसर और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रमोशन पर कूटा ने दी बधाई
August 02, 2024
•
504 views
सामान्य
उत्तराखंड: ### डीएसबी परिसर और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रमोशन पर कूटा ने दी बधाई
डीएसबी परिसर तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के प्रमोशन होने पर कूटा (कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) ने उन्हें बधाई दी है। प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किशन भट्ट और पूरन चंद्र गुरुरानी, प्रशासनिक अधिकारी मुक्ता सनवाल और आनंद रावत, प्रधान सहायक लोकेश, सर्वेश पाठक, भावना राणा, और वरिष्ठ सहायक गणेश दत्त, मोहन रावत और विपिन चंद्र शामिल हैं।
कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, उपसचिव डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर दीपिका पंत, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, डॉक्टर युगल जोशी, डॉक्टर रितेश साह और कर्मचारी संघ अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने सभी को बधाई दी है। इसके अलावा, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉक्टर बीएस कालाकोटी, उपाध्यक्ष डॉक्टर एसएस सामंत, और महासचिव प्रो. ललित तिवारी ने भी खुशी व्यक्त की है और सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!