कूड़ा-कचरा और गंदगी पर कड़ी कार्रवाई: कुमाऊं आयुक्त ने दिए ठेकेदार का चालान काटने के दिए आदेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 27, 2024 522 views
कूड़ा-कचरा और गंदगी पर कड़ी कार्रवाई: कुमाऊं आयुक्त ने दिए ठेकेदार का चालान काटने के दिए आदेश सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत का औचक निरीक्षण: सीवर लीकेज और गंदगी पर सख्त कार्रवाई कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रोपोल से नयना देवी मंदिर तक नाले संख्या 23 और डीएसए मैदान, भोटिया मार्केट, तथा पार्किंग स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीवर लीकेज और गंदगी की भरमार पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीवर लीकेज की समस्या पर त्वरित सुधार के निर्देश आयुक्त ने नयना देवी मंदिर के पास नाले संख्या 23 का निरीक्षण करते हुए खुले में बह रही सीवर लाइनों और लीकेज की समस्याओं पर जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाला सीवर और लीकेज को तुरंत ठीक कर इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि शहर की नालियों में सीवर बहने की समस्या रोकने के लिए संबंधित विभागों को पहले से तैयारी करनी चाहिए। झील में जाने वाले पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एसपीसीपी अधिकारियों को नियमित सैंपलिंग और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि लगभग 1,000 घरों का पुराना सीवर संयोजन बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। भोटिया मार्केट और पार्किंग स्थल में गंदगी पर चालान और चेतावनी डीएसए मैदान, भोटिया मार्केट और पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान, आयुक्त ने साफ-सफाई में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। जगह-जगह फैले कूड़े और गंदगी को देखकर उन्होंने संबंधित पार्किंग ठेकेदार का ₹15,000 का चालान काटने और भविष्य में गंदगी पाए जाने पर टेंडर रद्द करने की चेतावनी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए और नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अपर आयुक्त जे.एस. नगनियाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक गोस्वामी और विनोद सिंह जीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories