कुमाऊँ कमिश्नर ने किया बलियानाला का निरीक्षण , घरों को सील और बिजली काटने के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 02, 2022 512 views
कुमाऊँ कमिश्नर  ने किया बलियानाला  का निरीक्षण , घरों  को सील और बिजली काटने के निर्देश जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल की बुनियाद कहीं जाने वाले बलियानाला, बी डी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दीपक रावत ने बताया की सिंचाई विभाग के द्वारा बलिया नाले के ट्रीटमेंट के लिए रुपये 202 करोड़ रुपए की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। जिसके आधार पर अब शासन के आदेशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस दौरान आयुक्त ने बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जहां आयुक्त को कई लोग अभी भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खतरे की जद में आए घरों में रहते मिले जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने एसडीएम नैनीताल राहुल शाह को तत्काल सभी घर खाली करवाने और घरों को सील करने समेत घरों से विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई क्षतिग्रस्त घरों में दोबारा ना आ सके।   वही विस्थापन की बात सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने आपत्ति दर्ज की क्षेत्रीय निवासी कमल कुमार का कहना है कि प्रशासन द्वारा उन्हें शहर से बाहर 18 किलोमीटर दूर दुर्गापुर क्षेत्र में विस्थापित करने का फैसला किया है। दुर्गापुर क्षेत्र पहले से ही भूस्खलन की जद में है लिहाजा उन्हें वहा विस्थापन किया जाना गलत है। दुर्गापुर क्षेत्र शहर से दूर होने के चलते उन्हें ड्यूटी आने जाने और बच्चों को स्कूल लाने ले जाने दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा उन्हें दुर्गापुर विस्थापित ना कर शहर के समीप विस्थापित जाय। बीते दिनों उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान से हुए गैस रिसाव की घटना के बाद आयुक्त ने शहर के अंदर बनी कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण किया जहां पर आयुक्त को कई अनियमितता मिली। जिसके बाद आयुक्त ने एसडीएम नैनीताल को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा की कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से शहर के अंदर स्थापित की गई है। कबाड़ व्यवसाय करने वाले सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज हैं लिहाजा इन्हें जल्द से जल्द शहर से बाहर किया जाए। इन दुकानों से उधम सिंह नगर में हुई जैसी घटना शहर में दोबारा घट सकती है। लिहाजा शहर के अंदर से कबाड़ की दुकानों को बाहर किया जाए। इस दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए ।वहीं सड़कों के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।   निरीक्षण के बाद आयुक्त ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां आयुक्त को सभी स्थितियां सामान्य मिली। बी डी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के पुनेरा ने आयुक्त से अस्पताल के महिला प्राइवेट वार्ड के संचालन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता,अधिशासी अभियंता विपिन चौहान,प्रियंका पांडे, सी ओ विभा दीक्षित, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, डीएस बिष्ट, सीएम साह समेत अन्य लोग मौजूद थे
कुमाऊँ कमिश्नर  ने किया बलियानाला  का निरीक्षण , घरों  को सील और बिजली काटने के निर्देश body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories