कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा का निरीक्षण किया, उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
July 29, 2024
•
503 views
जनहित
उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस-पास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा की लीज की शर्तों की जानकारी, दस्तावेजों की जांच और शर्तों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने दुकानों के आवेदन, नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कैपिटल सिनेमा के प्रवेश और निकास द्वार का निरीक्षण किया। निकास द्वार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, सिनेमा हॉल के अंदर अवैध रूप से रखे सामान को तुरंत हटाने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिनेमा हॉल के अंदर शर्तों के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखा जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!