रामसेवक सभा नैनीताल में हुआ कृष्ण नृत्य नाटिका का आयोजन
September 04, 2023
•
425 views
सामान्य
उत्तराखंड: श्री राम सेवक सभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका कार्यक्रम से पूर्व बाल कलाकारों द्वारा भजन गायन द्वारा भव्य माहौल तैयार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ श्री कपिल जोशी व विशिष्ट अतिथि सी० ओ० सिटी श्रीमती विभा दीक्षित जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलन में राजीव लोचन साह, जीवन्ति भट्ट, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका व भजनों की प्रस्तुति द्वारा सभी दर्शकों का मन मोहा।
श्री राम सेवक सभा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर श्री मिथलेश पांडेय व सुश्री आदिति खुराना जी को सम्मानित किया गया।
बाल कलाकारों में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका में श्रुति कोहली, श्री राधा की भूमिका अनुष्का कोहली व गोपियों में सुनीता, कामाक्षी बिष्ट, निशा, हिमानी जोशी, जतिन कुमार, कल्पना, दीपिका, बिष्ट तन्नू लता, निशा, नैंसी अरोरा, निकिता, मुस्कान राणा, लक्की आदि ने भव्य प्रस्तुतियां दी।
संचालन नवीन पांडेय व सरिता त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री राम सेवक सभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनमानस की उपस्थिति रही।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!