किसन सिंह नेगी बने व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष, तिर्भुवन फर्तियाल महामंत्री
December 21, 2020
•
764 views
धर्म
उत्तराखंड: गणेश कांडपाल, nainital (pahadisinindia.com)
मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव में किसन सिंह नेगी अध्यक्ष निर्वाचित
आज हुए चुनाव में श्री किसन नेगी अध्यक्ष पद पर तीन साल के लिए चुने गए हैं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजू वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रईस खान विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद भारती कैड़ा ने बाजी मारी।महामंत्री के पद पर त्रिभुवन फर्तयाल ने कब्जा जमाया। उपसचिव पद पर परीक्षित साह विजयी रहे। सिदार्थ क्षेत्त्री ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
11 बजे घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष किसन सिंह नेगी जीत गए। वहीं कुंदन बिष्ट दूसरे व धीरेंद्र नेगी अंतिम स्थान पर रहे। वहीं महिला उपाध्यक्ष के पद पर भारती कैड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद रईश खान, महामंत्री पद पर त्रिभुवन फर्त्याल जीते। उप सचिव पद पर परीक्षित साह 117 वोटों से जीते। उन्हें 410 व दूसरे स्थान पर रहे आशीष साह को 293 वोट मिले। रमन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जीत का अंतर सबसे कम 20 वोटों का रहा। सिद्धार्थ क्षेत्री को 410 व संजय चौधरी को 390 वोट मिले। उमा शंकर मिश्रा बड़े अंतर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!