खेल महाकुंभ 2024 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने की जनपद स्तरीय समिति की बैठक
October 01, 2024
•
495 views
सामान्य
उत्तराखंड: खेल महाकुंभ 2024 के सफल आयोजन हेतु माननीय मंत्री युवा कल्याण उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जिला युवा कल्याण अधिकारी, एसपी सिटी नैनीताल, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होनी हैं, वहां बच्चों के लिए पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी विद्यालय से इनसे संबंधित शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। खेल विभाग और जिला युवा कल्याण विभाग उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची तैयार करें और उनके लिए विशेष कैंप आयोजित करें। इन खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नगर निगम और खेल विभाग को निर्देशित किया कि वे खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन और खेल मैदान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवाओं की खेल गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, तो इससे नशे जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!