नैनीताल: कनिका रावत बनी डांडिया क्वीन
October 02, 2022
•
532 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लेकसिटी वेलफेयर क्लब की द्वारा नैनीताल क्लब शैले हॉल में बीते दिन हैप्पी होम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया। जिसके बाद रविवार को हैप्पी होम डांडिया नाईट के विजेताओं को विधायक सरिता आर्य ने पुरस्कृत किया।
जिसमें कनिका रावत डांडिया क्वीन चुनी गई , जबकि विनीता बोरा गरबा क्वीन, भाव्या साह को बेस्ट अटायर ,बेस्ट वेशभूषा में पलक बिष्ट प्रथम, ऋतु गंगोला द्वितीय और भूमिका अधिकारी तृतीय स्थान पर रही।
वहीं बेस्ट युगल जोड़ी पलक बिष्ट ओर काव्या चिलवाल रही । जबकि प्रियांशी बिष्ट, काव्या चिलवाल , दीपा बिष्ट , ऋषिता और साक्षी को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया।इसके साथ ही क्लब की सदस्य गीता साह ज्योति ढोंढियाल, ज्योति वर्मा, दीपिका बिनवाल, सीमा सेठ ,कविता गंगोला और सीमा ढेला को गरबा नृत्य के लिए पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।
इस दौरान क्लब की अध्यक्ष रानी साह , ज्योति ढोंढियाल , कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ ,रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव ,मीनू बुडलकोटी, विनीता पांडेय ,रेखा जोशी, पल्लवी, आभा साह ,दीपा रौतेला, रमा भट्ट, जीवन्ति भट्ट, अमिता साह आदि महिलाएं उपस्थित थी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!