कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी,५ घायल
April 16, 2023
•
329 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। दिल्ली से घूमने आए पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली और घटगढ़ के बीच पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे और रविवार को घूमकर शाम के समय कालाढूंगी मार्ग से वापस दिल्ली को लौट रहे थे। इस बीच मंगोली और घटगड़ के बीच पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मंगोली चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर मुख्य सड़क पर पहुंचाया। घायलों को 108 के माध्यम से कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!