नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग बारापत्थर के पास भूस्खलन के कारण बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार
July 31, 2025
•
889 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल,
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल से कालाढूंगी को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग गुरुवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया। मल्लीताल घोड़ा स्टैंड के समीप पार्किंग क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।नैनीताल में पिछले तीन दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी मशीनें भेजी गईं और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!