15 जून को होने वाला कैंची घाम. मेला स्थगित
May 12, 2021
•
806 views
जनहित
उत्तराखंड: कोरोना फैलने के संभावित खतरे को देखते हुए कैंची धाम ट्रस्ट ने नीम करौली बाबा के धाम में होने वाले वार्षिक मेले के आयोजन से इनकार कर दिया है।हरिद्वार कुंभ में यात्रियों के आवागमन की खुली छूट के कारण फैले कोरोना से देश भर में हुई बदनामी और कुमाऊं में कोरोना फैलने के संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।कुंभ के बाद कैंची धाम का मेला ही इतना बड़ा है कि जिस में देश विदेश से हर साल लाखों लोग हिस्सा लेने आते हैं। 13 अप्रैल को जब जिलाधिकारी घीरज सिंह गर्ब्याल से मेले की इजाजत देने के संबंध में प्रशासन के फैसले के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।अब जब कि कोरोना के हालात पिछले साल से भी ज्यादा खराब हो गए हैं तो प्रशासन ने लगातार दूसरे साल कैंची मेले को आयोजित न करने की सलाह दी है।मंदिर प्रबंधक ट्रस्ट के श्री विनोद जोशी ने कहा इस समय के हालात को देखते हुए मेला आयोजित होना संभव नही है। 15 जून को ट्रस्ट के द्वारा ही भोग लगाया जाएगा। बाहर के लोगों का मन्दिर में प्रवेश नही करवाया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!