नैनीताल: कैंची धाम ४५ मिमी और मुक्तेश्वर में ३३.५ मिमी बारिश रिकार्ड
May 12, 2025
•
608 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल, 12 मई: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदल गया है। बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई , जिससे तापमान में गिरावट आई है। नैनीताल में 1.5 मिमी बारिश हुई, जबकि मुक्तेश्वर में 33.5 मिमी और श्री कैंची धाम में 45.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
धारी (20.0 मिमी), बेतालघाट (12.5 मिमी), रामनगर (3.6 मिमी) और कालाढूंगी (1.0 मिमी) में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि हल्द्वानी और चोरगलिया में बारिश नहीं हुई। प्रशासन ने जानकारी दी है कि सभी सड़कें यातायात के लिए खुली हैं और बिजली तथा पानी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
मौसम विभाग ने नैनीताल सहित राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं (40–50 किमी प्रति घंटे) के साथ गर्जना और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 12 मई के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन इसके बाद मैदानों में तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी परेशान कर सकती है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!