कैची धाम व्यापार मंडल ने नये व्यापार मण्डल के गठन पर जताई आपत्ति , कहा अवैध है नया व्यापार मण्डल
August 23, 2024
•
884 views
जनहित
उत्तराखंड: कैची धाम, 22 अगस्त 2024:
आज कैची धाम व्यापार मंडल समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य, और स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने की। इस बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों पर विचार किया गया।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने 21 अगस्त को समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें अखिलेश सेकवाल की अध्यक्षता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन की घोषणा की गई थी। कैंची के व्यापारियों का दावा है कि यह गठन अवैध है और कैची धाम के व्यापारियों के साथ धोखा किया गया है।
कैची धाम के व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 21 अगस्त को जिस व्यापार मंडल का गठन किया गया है, वह पूर्ण रूप से अवैध है। इसके अलावा, नये व्यापार मंडल के पदाधिकारी कैची धाम के स्थानीय निवासी भी नहीं हैं, और ना ही इसके गठन से पूर्व कैची धाम के स्थानीय व्यापारियों को कोई सूचना दी गई थी।
व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, सचिव विक्रम तिवारी, उपसचिव रमेश किरौला, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, और अन्य पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस अवैध गठन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मंडल स्थानीय व्यापारियों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में मान्यता नहीं दी जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने भी इस अवैध व्यापार मंडल के गठन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है और प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैची धाम के व्यापारी अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
कैची धाम व्यापार मंडल ने इस अवैध गठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है और इसके सभी सदस्यों से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस अवैध गतिविधि का विरोध करें।
रिपोर्टर: गणेश काण्डपाल
**कैची धाम से
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!