सिचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने के मामले में २ पत्रकार गिरफ़्तार,महिला पत्रकार फ़रार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 21, 2023 399 views
सिचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने के मामले में २ पत्रकार गिरफ़्तार,महिला पत्रकार फ़रार जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी। हल्द्वानी में सिंचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने दो पत्रकार व एक चालक को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इन लोगों ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी ।शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों की तलाश शुरू कर दी आज एसपी सिटी जगदीश चंद्र मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवस सिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में तैनात बाबू ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले एक दोस्त से बाकी, की रकम 20 हजार रुपये उधार मांगे और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी । इसके बाद सभी फरार हो गए। अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करने बाद रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू की जिसमें से उन्हें दबोच लिया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बतायाजबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए हैपुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है।वही इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस के मुताबिक 19 मई को वादी उमेश चन्द्र कोठारी पुत्र षष्टी बल्लभ कोठारी निवासी 111/1 कैनाल कालोनी कालाढूंगी रोड़ क्लर्क सिचांई विभाग ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई कि 03 पुरुष व 1 महिला अज्ञात द्वारा 18 मई को सिंचाई विभाग के कार्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में आकर स्वयं को विजिलेंस टीम बताकर आधी अधूरी वीडियो दिखाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर न० 259 / 23 धारा- 386/419/420 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया । पुलिस जाँच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार भूपेन्द्र सिह पन्नू 1 चैनल का उत्तराखण्ड (स्टेट) ब्यूरो पद पर नियुक्त है तथा उधम सिह नगर व देहरादून में सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है । अभियुक्त सौरभ गाबा भी एस0आई0टी0 हैड पद पर नियुक्त है तथा उधम सिह नगर से सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है । अभियुक्त सुन्दर उक्त दोनो पत्रकारो का घनिष्ठ मित्र है तथा गूलरभोज में खेती बाड़ी का काम करता है तथा इनके साथ वाहन चालक बनकर आया था ।अभियुक्त भूपेन्द्र व सौरभ गाबा पत्रकार होने के कारण विभागो का कार्यप्रणाली से परिचित होते है इसी कारण इनके द्वारा अपने एक महिला मित्र साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा व सुन्दर के साथ मिलकर योजना बनायी तथा योजना के तहत दिनांक 18 मई को सिचाई विभाग के बाबू उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की माँग करने वाली आधी अधूरी विडियो तैयार की गयी इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वय को पत्रकार बताया गया तथा विडियो दिखाकर वादी से रंगदारी की माँग की गयी व वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी ।उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है ।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories