पत्रकार हसीन खान का कोरोना से देहांत
April 27, 2021
•
757 views
जनहित
उत्तराखंड: अमर उजाला के पत्रकार हसीन खान का कल रात यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना पाॅजिटिव थे। लंबे समय से उनका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले चार दिन से उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई थी। हसीन खान लंबे समय तक पंतनगर से अमर उजाला से जुड़े रहे। कोरोना से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चार दिन में दो पत्रकारों की मृत्यु हो गई है। चार दिन पूर्व नैनीताल के आज के पत्रकार प्रशांत दीक्षित का निधन हो गया था।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!