मंगावली में आयोजित हुई जीवन्ती भट्ट की नुक्कड़ सभा, नाव मालिक समिति ने भाजपा को दिया समर्थन,
January 19, 2025
•
248 views
जनहित
उत्तराखंड: नाव मालिक समिति ने भाजपा को दिया समर्थन,
नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा नेता मोहित आर्या के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नाव मालिक समिति और नाव चालकों से मुलाकात की। बैठक में समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने मोहित आर्या को समर्थन पत्र सौंपते हुए भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
मोहित आर्या ने इस समर्थन के लिए समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी ने नाव चालकों की समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले भाजपा का प्रतिनिधिमंडल स्नोव्यू मुख्य बाजार के व्यापारियों से भी मिला, जहां व्यापारियों ने भी भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक में हरीश सिंह राणा, विकास जोशी और विशाल वर्मा भी उपस्थित रहे।
मंगावली क्षेत्र में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान
भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने मंगावली क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जीवंती भट्ट ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि वार्ड का विकास तेज गति से हो सके।
सभा के बाद रामजे क्षेत्र, चिड़ियाघर क्षेत्र, और नारायण नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें जनता का भारी समर्थन भाजपा के प्रति देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भाजपा के इन सक्रिय अभियानों से पार्टी की चुनावी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!