स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाएगा जेल रोड चौराहा
January 12, 2023
•
343 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा रखा गया। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री भटट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्री भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!