रामसेवक सभा नैनीताल: मनोज साह अध्यक्ष और जगदीश बवाड़ी महासचिव चुने गए
November 07, 2022
•
417 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। आज नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की 15 सदस्यीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सभा भवन में देवेंद्र लाल साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जगदीश चंद्रबवाड़ी ने किया। कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्ष के लिए पदाधिकारी चुने गए एवं नई टीम का गठन किया गया। गिरीश जोशी मक्खन को संरक्षक, मनोज साह को अध्यक्ष, अशोक लाल साह को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र बवाड़ी को महासचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपसचिव, बिमल कुमार साह को कोषाध्यक्ष एवं विमल चौधरी को प्रबंधक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री राम सेवक सभा द्वारा समय समय पर किए जाने वाले धार्मिक आयोजनो को भव्य बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक की समाप्ति से पहले पूर्व प्रबंधक नवीन लाल साह नफशा एवं सभा के सक्रिय सहयोगी पुस्कर लाल साह के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, ललित मोहन साह, आलोक चौधरी, भीम सिंह कार्की एवं चंद्र प्रकाश साह समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!