भारतीय युवा कांग्रेस नैनीताल द्वारा विधायकों की पेंशन वृद्धि के विरोध में पुतला दहन
February 16, 2025
•
412 views
धर्म
उत्तराखंड: आज भारतीय युवा कांग्रेस नैनीताल के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में पंत पार्क के समीप भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड में विधायकों की पेंशन बढ़ाने के फैसले के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बजट की कमी के कारण जनहित से जुड़े कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर विधायकों की पेंशन और अन्य भत्तों में वृद्धि कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन नहीं बढ़ाई जा रही, युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा, महंगाई कम करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे, बल्कि सरकार सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में कटौती कर रही है और विधायकों की पेंशन बढ़ाने का काम कर रही है।
युवा कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है और भारतीय युवा कांग्रेस नैनीताल जनता के साथ खड़ी होकर इस निर्णय का पूरी ताकत से विरोध करेगी।
विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
• सुमित लोहनी (जिलाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस नैनीताल)
• प्रेम शर्मा (नगर उपाध्यक्ष, कांग्रेस नैनीताल)
• लग्रिन सिंह (उपाध्यक्ष, जेवीसी नैनीताल)
• त्रिभुवन फस्र्याल (सचिव, व्यापार मंडल)
• नेमीलाल
• शार्दुल नेगी (जिलाध्यक्ष, नैनीताल)
• विकास कुमार (प्रदेश संयोजक, एनएसयूआई उत्तराखंड)
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!