पी ब्रिक्स गेम्स में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते १० पदक
June 25, 2024
•
723 views
सामान्य
उत्तराखंड: भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम ने पी ब्रिक्स गेम्स कज़ान रूस में जो १९ से २२ जून तक खेला गया जिसमे भारतीयमहिला टीम से शानदार प्रदर्शन किया और १० पदक प्राप्त किए। नैनीताल निवासी कोच अभिषेक साह इस टीम को लीड कर रहे थे। जो की वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रिय उत्कृष्टता केंद्र रोहतक हरियाणा में पोस्टेड हैं
पूर्व में ख़ुद एक चैंपियन बॉक्सर रहे हैं और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। प्री ब्रिक्स गेम में कुल १२ महिलाओं ने भाग लिया । जिसमे कुल २ स्वर्ण,३ सिल्वर और ५ काँस्य पदक प्राप्त किए जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनके नाम निम्न हैं
1मीनाक्षी 48 KG(Gold)
2. अनामिका 50 किलोग्राम (स्वर्ण)
3. ज्योति 52 किलोग्राम (रजत)
4. सोनिया 54 किलोग्राम (भागीदारी)
5. साक्षी 57 किलोग्राम (रजत)
6. मनीषा 60 किलोग्राम (रजत)
7. प्राची 63 किलोग्राम (कांस्य)
8. मंजू बंबोरिया 66 किलोग्राम (कांस्य)
9. ललिता 70 किलोग्राम (कांस्य)
10. पूजा रानी 75 किग्रा (कांस्य)
11. स्वाति 81 kg
12.नूपुर 81+ किलोग्राम (कांस्य)
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!