इन्डियन आइडल विजेता नैनीताल में
December 23, 2021
•
536 views
सामान्य
उत्तराखंड: टेलीविजन शो के इंडियन आइडल विजेता व उत्तराखण्ड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राजन व शो में उनके साथ रहीं अरुणिता कांचीलाल अपने परिवार के साथ बुधवार की देर रात सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे और नगर के प्रसिद्ध मनुमहारानी होटल में ठहरे। गुरुवार को नैनीताल घूमने के बाद वह वापस देहरादून को रवाना हो गए।
मनुमहारानी होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल अपने परिवार के साथ यहां पहुँचे और उन्होंने होटल में चार कमरे बुक किए थे। जहाँ से वह गुरुवार की सुबह नैनीताल घूमने के बाद वापस देहरादून को रवाना हो गए।
पवनदीप राजन की नैनीताल पहुँचने की सूचना आम जन तक नहीं पहुँचीं, और होटल कर्मियों ने पवनदीप को पहचान लिया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!