रानीबाग पुल का आज मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
August 31, 2022
•
462 views
सामान्य
उत्तराखंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 01 सितम्बर (गुरूवार) को जनपद भम्रण प्रस्तावित है। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने रानीबाग पुल का निरीक्षण किया किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय सीएम प्रातः 11.40बजे हल्द्वानी पहुँचकर रानीबाग पुल का शुभारंभ करेंगे। साथ ही दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक कार्यक्रम स्थल अमृतपुर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट,मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, एसपी हरबंश सिह,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि मदन मोहन पुण्डीर उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!