अवैध रूप से चल रहे चल रहे क्लीनिक को सील कर लगाया ५० हज़ार का जुर्माना
May 01, 2023
•
428 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी शहर में आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने गम्भीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा0 राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर सीलबंद की कार्यवाही के साथ ही क्लीनिक पर पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर लगाया 50 हजार का लगाया जुर्माना लगाया गया
सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को मौके पर ही सीलबन्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध क्लीनिक में पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर 50 हजार का जुर्माने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही हेतु थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!