लामाचौड़ : अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
December 17, 2024
•
510 views
सामान्य
उत्तराखंड: अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यशाला के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा बताए गए विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में ऋचा सिंह (डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल) एवं शिल्पा जोशी (बाल विकास परियोजना अधिकारी, हल्द्वानी) शामिल थीं।
निरीक्षण के दौरान लामाचौड़ चौराहे के पास कच्चे मकानों से अवैध कच्ची शराब की बिक्री को दिन के समय होते हुए पकड़ा गया। मौके पर आबकारी टीम को बुलाकर त्वरित विधिक कार्यवाही की गई।
यह कार्रवाई प्रशासन की संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रियता और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!